ग्वालियर में गोडसे जयंती मना रहे हिंदू महासभा को पुलिस ने रोका, तनाव बढ़ने पर फोर्स तैनात

ग्वालियर. नाथूराम गोडसे की जयंती काे लेकर पुलिस व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सामने आ गए। पुलिस ने हिमस के कार्यक्रम फलवितरण को रोक दिया और नाथूराम गोडसे की चित्र आदि ले लिए। इसके बाद हिमस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इंदरगंज क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव पूर्ण स्थति बन गई थी। हालांकि अफसरों ने मौके पर और पुलिस बल तैनात कर दिया है।

नाथराम गोडसे का आज जन्म दिन था। उनके मंदिर पर पूजा अर्चना व आरती करने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ता फल वितरण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और फल वितरण को रोक दिया। इससे कार्यकर्ता व पुलिस आमने सामने आ गए। इसके बाद कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे के चित्र लेकर दौलतगंज जा रहे थे। पुलिस ने चित्र आदि छुड़ा लिए। इससे भी तनाव की स्थति बन गई। अतिरिक्त पुलिस तैनात करके पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *