आज से वनवे दाल बाजार, नया बाजार से आ सकेंगे वाहन

ग्वालियर. शहर की सबसे प्रमुख बाजारों में शामिल दाल बाजार आज से वन वे होगा। अब यहां दोनों तरफ से ट्रैफिक नहीं चलेगा, शहर का प्रमुख मार्ग है। इसलिए आपको जानना जरूरी है, अब किस तरह से यहां से निकलना होगा। कहां से वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

अब ऐसे जाना होगा
अगर आपको किराने का सामान खरीदने के लिए या फिर किसी अन्य काम से दाल बाजार जाना है आप अब इंदरगंज चौराहे की तरफ से नहीं जा सकेंगे। अगर आप कंपू या लश्कर के महाराज बाड़ा की ओर से आ रहे हैं तो आपको नया बाजार चौराहा होते हुए दाल बाजार में प्रवेश करना होगा। यहां से सामान खरीदने के बाद आप इंदरगंज चौराहा होते हुए वापस जा सकेंगे।

यहां से नहीं आ सकेंगे वाहन
इंदरगंज चौराहे से वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन चालकों को मैंने वाली गली होते हुए या फिर लोहिया बाजार से नया बाजार चौराहा होते हुए दाल बाजार आना होगा। जो वाहन चालक सिटी सेंटर की ओर से आ रहे हैं और दाल बाजार जाना चाहते हैं वह अचलेश्वर रोड से हॉस्पिटल रोड होते हुए दाल बाजार आ सकते हैं।

फुटपाथ पर सामान रखा तो होगा जब्त
सड़क किनारे फुटपाथ पर सामान रखा तो इसे भी जब्त किया जाएगा। आज से ही कार्रवाई शुरू होगी।
दाल बाजार में ट्रैफिक जाम से लोगों को मुक्ति दिलवाने के लिए वन वे कर दिया गया है। आज से ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। जो इसका उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई होगी।
ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *