MP में भी कांग्रेस की सरकार बनवाएंगी प्रियंका गांधी, एमपी में रोड शो की तैयारी

जबलपुर. कर्नाटक चुनाव ने मध्यप्रदेश में भी चुनावी समीकरण बदल दिए हैं, अब तक जहां भाजपा जीत के दावे कर रही थी, वहीं कांग्रेस भी अपनी सरकार बनाने के लिए मैदानी स्तर पर तैयारी करने लगी थी। लेकिन कर्नाटक चुनाव परिणामों ने दोनों ही पार्टियों में खलबली मचा दी है, भाजपा अब अपनी सरकार को बनाए रखने के लिए कोई भी चूक नहीं करना चाहती है, वहीं कांग्रेस पार्टी में काफी उत्साह नजर आ रहा है, उन्हें उम्मीद है कि इस बार मध्यप्रदेश भी कांग्रेस की सरकार बनेगी, यही कारण है कि अब कांग्रेस के छोटे-बड़े से लेकर दिग्गज नेता तक मैदान में उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, ऐसे में प्रियंका गांधी भी कांग्रेस की ताकत बढ़ाने के लिए जबलपुर आ रही हैं।

हिमाचल, कनार्टक के बाद एमपी की बारी
प्रियंका गांधी कांग्रेस में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलकर चली हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस प्रचार की कमान संभाली थी, इसके बाद उन्होंने कर्नाटक चुनाव में भी कांग्रेस को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, अब वे मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमतों से जीत दिलाने के लिए मेगा रोड शो करने जा रही है।

12 जून को मेगा रोड शो
कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश के जबलपुर में 12 जून को मेगा रोड शो होने जा रहा है, एमपी में चुनावी अभियान की शुरुआत इसी मेगा रोड शो से होने जा रही है, वे एमपी में मिशन इलेक्शन की शुरुआत करने जा रही है, इस मेगा रोड शो में लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।

विजय संकल्प 2023 की शुरुआत
प्रदेश में 12 जून को जबलपुर में होने वाले रोड शो की शुरुआत विजय संकल्प 2023 के रूप में होगी, जिसमेंं प्रियंका गांधी का रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा होगा, वे यहां आमसभा को भी संबोधित करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *