मध्यप्रदेश के युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी, प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार रूपये

भोपाल. MP सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के हर वर्ग को साधने में जुट गयी है। राज्य की महिलाओं के लिये सीएम लाडली बहना, के बाद अब CM शिवराज सिंह ने युवाओं के लिये बड़ा एलान किया है। आज सीएम ने कहा है कि प्रदेश के रोजगार युवक-युवतियों के लिये ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ लाई जा रही है। इसके तहत उन्हें ट्रेनिंग दी जायेगी और फिर जॉब। युवक-युवतियां प्रतिमाह 10 हजार रूपये तक कमा सकेंगे। इसके आलवा कांग्रेस के बेरोजगारी भत्ते को लेकर भी जमकर निशाना साधा।
सीखो कमाओ योजना लाये सीएम
CM शिवराज ने कहा है कि बेरोजगार बेटे-बेटियों के लिये मुख्यमंत्री कमाओ योजना लेकर आये हैं। यह लर्न एंड अर्न स्कीम है। इस योजना के तहत काम सीखने के बदले पैसा दिया जायेगा। 12वीं पास युवाओं को 8 हजार रूपये प्रतिमाह वाले युवक-युवतियों को 9 हजार रूपये प्रतिमाह और ग्रेजुएट-पोट ग्रेजुएट वालों को दस हजार प्रतिमाह बतौर स्टाईपेंड दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *