CM की रेस से बाहर हुए DK शिवकुमार, सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, घोषणा कल

नई दिल्ली. कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की रेस अब फिनिशिंग लाइन के पास पहुंच गई है। राज्य में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए थे। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। कल खरगे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से विचार कर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। इस बीच कांग्रेस सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सीएम की रेस से बाहर हो गए हैं। कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री बनाया जाना लगभग तय है। हालांकि आधिकारिक ऐलान कल होगा। इससे पहले सोमवार को कर्नाटक सीएम के चयन के लिए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा। जिस पर अंतिम निर्णय कल सोनिया-राहुल से विचार के बाद लिया जाएगा।

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में मुकाबला
कर्नाटक में सीएम पद के लिए कांग्रेस के दो बड़े उम्मीदवार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुकाबला था। सिद्धारमैया पहले भी कर्नाटक में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव है। जबकि दूसरी ओर डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत के मैन ऑफ द मैच हैं। उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। जीत के बाद दोनों को पार्टी आलाकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया था। बुलावे पर सिद्धारमैया तो दिल्ली गए लेकिन डीके शिवकुमार पेट में इन्फेक्शन होने के कारण दिल्ली नहीं जा सके।

सिद्धारमैया के पक्ष में 85 तो शिवकुमार के पक्ष में आए 45 विधायक
इधर कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर हुई मीटिंग के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नवनिवार्चित विधायकों के गुप्त मतदान में सिद्धारमैया भारी पड़े हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक दल की बैठक के गुप्त मतदान में सिद्दारमैया के पक्ष में 85 वोट पड़े। जबकि डी के शिवकुमार को 45 विधायकों ने मतदान किया। 6 विधायकों जो आलाकमान कहेगा के पक्ष में वोटिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *