महाराज बाड़े पर एलएनटी कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

स्मार्ट सिटी सीईओ ने कंपनी पर लगाया 20 हजार रूपए का जुर्माना

ग्वालियर महाराज बाड़े पर एलएनटी कंपनी द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। साथ ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। काम की प्रगति ठीक न पाए जाने पर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने एलएनटी कंपनी पर 20 हजार रूपए की पैनल्टी लगा दी है।
कलेक्टर ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें चिड़ियाघर के समीप बने स्मार्ट वॉशरूम कैफेटेरिया शामिल है। उन्होंने कैफेटेरिया के आस-पास के क्षेत्र को और सुंदर बनाने की दिशा में कार्य करने के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात इस अवसर पर कही। महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किए जा रहे पेडेस्ट्रियन जोन, मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही विक्टोरिया मार्केट में बने जूलॉजिकल म्यूजियम भी देखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *