अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, होटल में शूटरों के पास नहीं थे माइक और कैमरा, बाहर से किसी ने की मदद
प्रयागराज. पुलिस की सुरक्षा के बीच माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरूण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने घटना को अंजाम दिया। पत्रकार बन पहुंचे तीनों आरोपियों ने अतीक और अशरफ पर उस समय ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी। जब दोनों पत्रकारों से चर्चा शुरू ही की थी। उसी समय अतीक और अशरफ की हत्या करने आये शूटरों के बारे में आज तक को अहम जानकारी मिली है।
हमलावर पिट्ठू बैग लेकर आये थे
हत्या से 3 दिन पहले जब वह होटल में रूके थे तो उनके पास कोई भी आईडी कार्ड, माइक या प्रेस का कैमरा नहीं था। होटल मैनेजर के अनुसार बुकिंग के समय वह केवल एक पिट्ठू बैग लेकर आये थे। मगर हत्या वाले दिन हत्यारे के गले में आईडी कार्ड हाथ में माइक और कैमरा आ गया था।
शूटरों की मदद कोई बाहर से कर रहा था पुलिस का बढ़ रहा है शक
सवाल यह है कि शूटरों को आखि रवह किसने उपलब्ध करवाया? पुलिस को शक है कि हत्या के दिन कोई और भी इनकी बाहर से कोई मदद कर रहा था। एसआईटी और पुलिस को शक है कि कोई एक प्रयागराज का रहने वाला और एक बाहरी व्यक्ति इनकी मदद कर रहा था। शूटर उनके फोन से ही आगे बात करते थे। जिससे इंस्ट्रक्शन दिये जाते थे। यही कारण है कि शूटरों के पास से भी कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ था।
