रतलाम में पहुंचे एनआइए के अधिकारी, विस्फोटक मामले में फरार आरोपितों की संपत्ति तलाशी

रतलाम. करीब एक वर्ष पहले राजस्थान के निंबाहेड़ा में विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए आरोपितों के तीन फरार साथियो की संपत्ति की जांच के लिए एनआइए के एक अधिकारी मंगलवार सुबह सलाम पहुंचे। सूत्रों के अनुसार अधिकारी यहां फरार आरोपितों की संपत्ति की खोजबीन कर रहे हैं, ताकि न्यायालय में उसके बारे में जानकारी दे सकें। आरोपित गिरफ्तार नहीं होते हैं तो आगे उनकी संपत्ति की कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों को पिछले माह ही फरार घोषित किया गया है।

12 किलो विस्फोटक जब्त किया था
उल्लेखनीय है कि 30 मार्च 2022 को निंबाहेड़ा से राजस्थान पुलिस ने कार में जयपुर की तरफ जा रहे रतलाम के रहने वाले आरोपित सैफू उर्फ सैफुल्ला, अल्तमश और जुबेर को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से 12 किलो विस्फोटक सामग्री जप्त की थी। मास्टरमाइंड आरोपित इमरान खान सहित चार अन्य आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया था।

आरोपितों का अवैध निर्माण किया था ध्वस्त
आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश एटीएस की टीम रतलाम पहुंची थी और उनके ठिकानों और उनके साथियों के बारे में जांच की थी। वहीं जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपितों के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में तीन अन्य आरोपितों की राजस्थान एटीएस और पुलिस को तलाश है। जो अभी तक गिरफ्तार नही हो पाए है। उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई लेकिन वे नहीं मिले। वही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि एनआइए की कोई टीम नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *