केदारानाथ मंदिर कपाट खुले, 20 क्विंटल फूलों से संजया मंदिर, श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
रूद्रप्रयाग. उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के कपाट मंगलवार की सुबह गये। इस बीच हजारों श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने के लिये पहुंचे। केदारधाम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस विशेष मौके पर मंदिर परिसर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया।
म्ंत्रोच्चारों और आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले गये। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगदुरू रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने कपाट खोले। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। इस बीच हजारों श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने केदारधाम में दर्शन किये।
