मां पीताम्बरा हुई चांदी के रथ पर सवार, मुख्यमंत्री, वसुंधरा राजे ने खींची रथ की रस्सी
दतिया. विश्वविख्यात देवी तांत्रिक शक्ति पीठ में विराजमान राजसत्ता की देवी मां पीताम्बरा का सोमवार को प्राकट्य दिवस मनाया जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने वाले इस आयोजन में माई की रथ यात्रा शाम 6 बजे नगर भ्रमण के लिये निकाली गयी। मां पीताम्बरा और स्वामी जी महाराज रथ पर सवार होकर निकले मंदिर के बाहर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा माई का रथ खीचा औे इसी के साथ रथ यात्रा की शुरूआत हो गयी।

यहां से गुजरी रथयात्रा
मंदिर से स्टेडियम तक यात्रा का यह मार्ग श्री पीताम्बरा माई की रथयात्रा शाम ठीक 6 बजे प्रारंभ की गयी। रथयात्रा श्री पीताम्बरा पीठ के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से राजगढ़ चौराहा, भैरव मंदिर, तिगैलिया, टाऊनहॉल, पटवा तिराहा, किलाचौक, दारूगर की पुलिस, बिहारी जी मंदिर से वापिस तिगैलिया होते हुए भैरव मंदिर से राजगढ़ चौराहा, बम-बम महादेव मंदिर, बस स्टैंड से स्टेडियम ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां भजन संख्या का आयोजन किया गया।
