तारिक फतेह का निधन
नई दिल्ली. पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और स्तंभकार तारिक फतेह का सोमवार की शाम को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उनकी बेटी नताशा ने तारिक के निधन की पुष्टि की है।
तारिक की बेटी नताशा ने ट्वीट कर बताया है कि पंजाब का शेर, हिन्दुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी, सच्चाई का पैरोकार, न्याय के लिये सदा लड़ने वाला। दबे-कुचलों और शोषितों की आवाज। तारिक फतेह नहीं रहे। उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी। जो उन्हें जानते है और प्यार करते थे।
