चिड़ियाघर में ऑनलाइन होंगे टिकट, सुविधाओं का होगा विस्तार

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने रविवार को गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं को देगा तथा चिड़ियाघर की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि चिड़ियाघर के टिकट को ऑनलाइन भी किया जाए और आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी किया जाए। निगमायुक्त ने कहा कि चिड़ियाघर में मौसम के अनुसार वन्य प्राणियों की देख रहे एवं उनकी आवश्यकता का ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेंद्र यादव एवं जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने निगमायुक्त को चिड़ियाघर की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा वन्य प्राणियों के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *