सूडान से भारतीयों को निकालने की तैयारी, एयर फोर्स के विमान तैनात

सूडान. भारत सरकार ने युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों और राजनयिकों को सुरक्षित निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत सरकार ने जेद्दाह में एयर फोर्स के दो C130J विमान तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही नौसेना का INS सुमेधा भी सूडान के पोर्ट पर स्टैंडबाय के तौर पर पहुंच गया है। इसके अलावा भारत सरकार कई ऐसे मित्र देशों के संपर्क में भी है, जो खुद भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने की जद्दोजहद में जुटे हैं। भारत सरकार ने बताया कि सूडान के अधिकारियों के अलावा सरकार सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र (UN) के संपर्क में भी है।

पीएम की भी नजर
भारतीयों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी भी लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। दो दिन पहले उन्होंने सूडान की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। जिसके बाद अधिकारी नागरिकों को वापस लाने की प्लानिंग में जुट गये। भारत सरकार अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। जधानी खार्तूम में हिंसा के बाद एयरपोर्ट और बड़ी संख्या में विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, ऐसे में भारत सरकार सड़क मार्ग का इस्तेमाल करके भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने की प्लानिंग में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *