बीना से प्रोटेक्शन वारंट पर थाटीपुर लाया गया था, लौटते समय चकमा देकर भागा

ग्वालियर. अपहरण के मामले में प्रॉटेक्शन वारंट पर थाटीपुर थाने आया बंदी पूछताछ के बाद वापस जाते समय बीना स्टेशन पर पुलिसकर्मियो की झपकी लगते ही हथकड़ी सहित फरार हो गया। बंदी के फरार होने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बंदी के हाथ नहीं आने पर बीना में बंदी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और ग्वालियर सहित अन्य स्थानों पर उसकी सचिंग की जा रही है। एएसआई बलराम सिरसाम नर्मदापुरम में पदस्थ है बीते रोज वह इटारसी जेल से चोरी के मामले में बंद बंदी दीपू जाटव पुत्र नबाव जाटव को प्रॉटेक्शन वारंट पर लेकर थाटीपुर थाने आया था। थाटीपुर में दीपू पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज था, जिसमें पुलिस को उसकी गिरफ्तारी करनी थी। एएसआई बलराम सिरसाम के साथ आरक्षक संजय कुशवाह, पीयूष चौरसिया तथा एसएएफ से आरक्षक राजेन्द्र और वाहिद अली उसकी सुरक्षा के लिए आए थे।

पेश होने के बाद लौट रहे थे वापस
आरोपी दीपू को लेकर पुलिसकर्मी थाटीपुर थाने पहूचे और यहां पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से वापस इटारसी जेल के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस से रवाना हुए।

शहर व देहात में तलाश
बंदी के भागने के बाद थाटीपुर थाना क्षेत्र के साथ ही मुरार और देहात के बिजौली थाना क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी है, क्योंकि वह मूलन रूप से बिजौली का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *