ग्वालियर में खाद्य विभाग ने घरेलू में कमर्शियल सहित 70 सिलेंडर किए जप्त, मौका पाकर दुकानदार हुए फरार

ग्वालियर. फूड विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों में रिफलिंग करते दो दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई फूड विभाग ने हजीरा थाना पुलिस के साथ मिलकर की है। कार्रवाई के दौरान फूड विभाग को दोनों दुकानों से करीब 70 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। वही मौका पाकर दोनों दुकानदार वहां से रफूचक्कर हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर एसडीएम प्रदीप तोमर को सूचना मिली थी कि हजीरा चौराहे के पास कुछ गैस की दुकानों पर गैस सिलेंडरों में अबैध तरीके से रिफलिंग की जा रही है। इस सूचना पर एसडीएम ने तत्काल फूड इंस्पेक्टर एम एल राठौर को टीम बनाकर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए। जिसपर फूड विभाग की टीम ने हजीरा थाना पुलिस को अपने साथ लेकर चार शहर के नाके से लेकर हजीरा चौराहे तक गैस की दुकानों पर जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान गैस की दो दुकान राजपूत इलेक्ट्रिकल और राजपूत गैस रो मटेरियल सप्लायर की दुकानों पर गैस सिलेंडर में रिफलिंग करते दुकानदार रंगे हाथों पकड़ लिए। टीम ने तत्काल दोनों ही दुकान से गैस सिलेंडर रिफलिंग करने का सामान और दुकानों में रखे घरेलू और कमर्शियल सहित 70 सिलेंडरो को जप्त किए हैं। कार्रवाई को होता देख दोनों दुकानदार दुकान को खुला छोड़ धीरे से भाग निकले। वही फूड विभाग की टीम ने दोनों दुकानों को सील करने के बाद पुलिस थाने में दोनों दुकानदारों खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने उनकी शिकायत पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *