घायल जवान बोला- 7 आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया

श्रीनगर. कश्मीर में सेना के ट्रक पर आतंकी हमले के मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में घायल एक जवान ने बताया कि रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड अटैक में कम से कम 7 आतंकी शामिल हो सकते हैं। उधर, जवानों पर आतंकी हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और 8 सदस्यीय फोरेंसिक टीम पुंछ रवाना हो गई है। घटनास्थल भीमबेर गली इलाके में पहुंचेगी। बम डिसपोजल स्कॉड और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम ने सुबह जाकर पूरे इलाके में जांच की।

भीमबेर गली पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। यह इलाका लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) से 7 किमी दूर है। यहां बेहद घना जंगल है। इस इलाके में पाकिस्तानी बेस्ड आतंकियों के मौजूदगी के इंटेलिजेंस इनपुट्स थे। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने ड्रोन-स्निफर डॉग से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हमला गुरुवार को दोपहर 3 बजे राजौरी सेक्टर में तब हुआ जब सेना के तीन वाहन जवानों को लेकर राजौरी-पुंछ नेशनल हाइवे पर भीमबेर गली से पुंछ की तरफ जा रहे थे। तेज बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाकर आतंकियों ने घात लगाकर एक वाहन को घेरा। इसके बाद ग्रेनेड फेंके और करीब 50 राउंड फायर किए। इससे वाहन में आग लग गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *