मूक डॉग की जिन्दगी बचाने में जुटे डॉ. विनोद और श्वेता व्यास, डॉग अपना दर्द बयां न करने से उपचार करना है चुनोती

ग्वालियर. डॉ विनोद व्यास और डॉ. श्वेता व्यास ने मूक जानवरों की जान बचाने के लिये दिन रात जुटे हुए है। डॉ. विनोद व्यास ने बताया कि डॉक्टर जिस तरह से इंसानों का उपचार करते हैं ठीक उसी तरह से मूक जानवरों की जान बचाने में जुटे है। डॉक्टर श्वेता ने बताया कि इसके लिये डॉग का इलाज करने से पहले डिजिटल एक्सरे, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, डापलर ब्लड प्रेशर मशीन और ब्लड शुगर की जांच के बाद ही श्वान (डॉग) का उपचार संभव हो पाता है।
डॉ. विनोद व्यास ने बताया 110 प्रजाति के डॉग पाये जाते हैं। इन डॉग में अधिकतर स्किन, हॉर्ट, किड़नी, लीवर की बीमारी के साथ -साथ वायरल इंफेक्शन और कैंसर जैसी घातक बीमारी से ग्रसित डॉग को लेकर आते हैं।

मूक पशुओं की जांच
जितने भी बीमार डॉग डॉक्टर विनोद व्यास के पास लाये जाते हैं वह अपना भी बयां नहीं करने की स्थिति डॉक्टर के लिये बड़ी चुनौती बन जाते हैं ऐसे समय में डिजीटल एक्सरे, डॉपलर वीपी, ईसीजी, खून की जांच और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से बीमारी डाग्योनोसिस होने पर तय करते हैं इसका ऑपरेशन होगा या मेडीसन की से ही बीमारी ठीक हो सकती है इसका निर्णय लेने के बाद ही उपचार की शुरूआत होती है।

कोरोनाकाल में डॉग में हार्ट की बीमारी
डॉ. श्वेता व्यास ने बताया कि कोरोनाकाल के समय में डॉग के अंदर सबसे अधिक हॉर्ट और वीपी की अधिकतर बीमारी पाई गयी जबकि देशी डॉग में के-9 डिस्टेम्पर जैसी बीमारी में डॉग में झटके आते हैं और पीछे पैर में पैरालायसिस होने के लक्षण होते हैं । इस तरह के 20-25 डॉग प्रतिदिन पाये जाते थे।
डॉपलर वीपी मशीन से बीमारी ट्रैस
डॉ. विनोद व्यास के अनुसार डॉपलर BP मशीन के माध्यस से बीमारी पता चलता है जिसमें मुख्य लक्षण में लड़खड़ा कर चलता है और ऐसी स्थिति में आक्रामक रहता है इसके अलावा में शरीर में कंपन होने पर ब्रेन हेमरेज की वजह से डॉग की मौत हो जाती है।
इस तरह की बीमारी के पिछले 6 माह में 37 बीमार डॉग ग्वालियर, दिल्ली, नोयड़ा, बैंगलोर, सैफई, कानपुर, इन्दौर, मुंबई, डबरा, भिण्ड और भोपाल आदि शहरों से उपचार के लिये लाये गये थे। इन सभी डॉग्स का उपचार चल रहा है। इनमें से अधिकतर डॉग स्वस्थ्य है।
