पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकियों निशाने पर क्यों हैं राष्ट्रीय राइफल्स?

नई दिल्ली. दिन 20 अप्रैल 2023, ठिकाना जम्मू का पुंछ, समय-दोपहर के 3 बजे, आतंकियों ने वर्षा और कम विजिबिलिटी का लाभ उठाते हुए सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के ट्रक पर गोलियां बरसाई, ग्रेनेड फेंक दिये। इससे उसमें आग लगगयी। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गये।


इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट() ने ली है। इसे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का समर्थित संगठन बताया जा रहा है।
सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि यह हमला राजौरी सेक्टर में भीमबर गली और पुंछ के बीच सेना के ट्रक पर किया गया। आतंकियों ने भारी वर्षा और कम विजिबिलिटी का लाभ उठाते हुए सेना के ट्रक पर गोलीबारी कर दी। इस हमले के बाद ट्रक में आग लग गयी। सेना ने आतंकियों की तरफ से ग्रेनेड अटैक के कारण गाड़ी में आग लगने की आशंका जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *