योग महोत्सव में हजारो लोगों ने किया योग
ग्वालियर. सुबह 6 बजे 7.30 बजे के बीच एलएनआईपीई परिसर में तीन दिवसीय योग महोत्सव में संत कृपालसिंह, संभागायुक्त दीपक सिंह, जीवाजी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, डीआईजी ग्वालियर कृष्णावेनी और एसपी पीटीएस सुमन गुर्जर, वीआईएसएम के डायरेक्टर सुनील सिंह राठौर की उपस्थिति में हजारों लोगों ने योग किया है। योग महोत्सव में हिस्सा लेना पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। इसी तरह से 22 और 23 अप्रैल को भी जारी रहेगा।
योग महोत्सव की व्यवस्था में एसडीएम अश्विनी रावत, पुष्पा मरकाम, श्रीमति अर्चना शर्मा, डॉ. बिन्दु सिंघल और डीओ अजय कटियार अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे थे।
