1000 बिस्तर अस्पताल में पीने का पानी नहीं, मरीजाें व उनके अटेंडेंट काे पीने का पानी बाजार से खरीदना पड़ा

ग्वालियर. 1000 बिस्तर का अस्पताल की खामियां यहां पहुंचने वाले मरीज और उनके अटेंडेंट के लिए परेशानी का सबब बनी हुईं है। ये खामियां मरीजाें काे मर्ज से ज्यादाा दर्द दे रहीं हैं। पानी की लाइन फूटने केे कारण बिल्डिंग के बी-ब्लाॅक में ऊपरी मंजिलाें पर बने वार्डाें में 48 घंटे तक पानी नहीं पहुंचा। चाैथी, पांचवीं, छठी और सातवीं मंजिल पर भर्ती मरीजाें व उनके अटेंडेंट काे पीने का पानी नीचे उतरकर बाजार से खरीदना  पड़ा। टाॅयलेट तक में पानी नहीं है। यहां करीब 500 मरीज भर्ती हैं और राेज 3 हजार से अधिक लाेग ओपीडी में आते हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने शाम को दावा किया कि पानी की सप्लाई बहाल हो गई है, लेकिन रात 10 बजे अस्पताल पहुंचकर देखा तो पता चला कि लोग अभी भी पीने का पानी बाहर से बोतलों में ला रहे हैं। टॉयलेट में बूंद-बूंद पानी आ रहा है, लेकिन वे इतने गंदे हैं कि मरीज इनमें जाने से ही घबरा रहे हैं। सी-ब्लॉक में तो स्थिति ये है कि टॉयलेट में पानी होने के बाद भी गंदगी के कारण मरीज और अटेंडेंट ने वहां जाना बंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *