चिड़ियाघर में टाईगर मादा मीरा द्वारा 03 शावकों को दिया जन्म

ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में टाईगर मादा मीरा द्वारा 20 अप्रैल को प्रातः 11-30 बजे 3 शावकों को जन्म दिया गया है। जिनमें से दो शावक पीले एवं एक सफेद है। मादा मीरा एवं नर लव के द्वारा तृतीय बार शावकों को जन्म दिया गया है। मादा मीरा का जन्म गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2013 में हुआ था ।
जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मादा मीरा एवं उसके तीनों शावक स्वस्थ्य है। उनको भोजन के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध – उबले हुऐ अण्डे दिये जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह द्वारा चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेन्द्र यादव को निर्देशित किया गया है कि शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रख एवं निर्धारित अवधि तक बच्चों को आईसोलेशन में रखा जाए एवं स्वास्थ्य संबंधी केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के समस्त प्रोटोकोलों का पालन किया जाएगा।

दोपहर तीन ने शावकों को जन्म दिया 2 पीले और 1 सफेद रंग का शावक 

ग्वालियर शहर के फूलबाग स्थित गांधी प्राणी उद्यान में सफेद मादा टाइगर मीरा ने सोमवार दोपहर तीन ने शावकों को जन्म दिया है इसमें दो पीले और एक सफेद रंग का शावक शामिल है। मीरा टाइगर ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया गया है। इससे पहले सफेद टाइगर मीरा ने वर्ष 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसमें एक सफेद एवं दो पीले रंग के शावक थे। इससे पहले भी नर टाइगर लव से उसे यह शावक जन्मे हैं। फिलहाल यह शावक में नर हैं या मादा यह पता नहीं चला है। यह तभी पता लगेगा जब डॉक्टर उनका परीक्षण करेंगे। धीरे-धीरे ग्वालियर के चिड़ियाघर में टाइगर परिवार का कुनवा बढ़ता जा रहा है।

टाइगर मादा के भोजन का खास ख्याल रखा गया है

मादा टाइगर मीरा के भोजन का खास ख्याल रखा जा रहा है। उसे खाने में मुर्गा, अंडा एवं हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध आदि दिए जा रहे हैं। चिड़ियाघर में यह बच्चे लगभग 40 दिन तक विशेष निगरानी अथवा क्वारंटाइन रहेंगे। इसके बाद ही वह सैलानियों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। उसके बाद ही सैलानियों की मदद से ही उनका नामकरण हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *