सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया 3000 का जुर्माना

ग्वालियर। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा आज दीपक राठौर पर रुपए 3000 का जुर्माना सिंगल यूज प्लास्टिक ग्लास को लेकर लगाया गया तथा बड़ी संख्या में गिलास जप्त किए गए।
स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह एवं उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम के अमले द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई के दौरान जेडएचओ रामचंद्र धौलपुरिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है जिसके तहत महाराज बाड़ा क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर ₹750 का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *