ई-रक्षक के माध्यम से एक क्लिक से मिलेगी अपराधी की पूरी जानकारी

ग्वालियर. शहर के चौराहे पर अपराधियों को दबोचने के लिये पुलिस के जवान रहते थे अब जमाने की बात हो जायेगी। क्योंकि पुलिस मुख्यालय एक ऐसा ऐप लेकर आई है। ग्वालियर के शहर के थाने के जवानों का प्रशिक्षण सीसीटीएनएस के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय बनवारिया, सोमेन्द्र सिंह को पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षण देकर तैयार किया है। पुलिस अब निकट भविष्य में एक क्लिक से किसी भी अपराधी की कुण्डली निकाल सकेगी। इसके लिये पीएचक्यू से सभी थाना प्रभारियों कको मिल टैबलेट में ई-रक्षक ऐप को इंस्टॉल कर ट्रॉयल शुरूश् किया गया है। यह एप् बीट और ग्राउंण्ड लेवल की पुलिसिंग को मजबूत करने में कारगर साबित होगा। जिसमें एक क्लिक करते ही अपराधी की पूरी कुण्डली मिल जायेगी।
इस एप के माध्यम से हिट एंड रन एवं चोरी के वाहनों का डिटेक्शन भी आसानी से हो सकेगा। किसी मामले में अपराधियों का डाटा निकालने के लिये सीसीटीएनएस विभाग में खोजबीन कर उसकी जानकारी निकालने के बदले अब पुलिस एक क्लिक में अपराधियों की कुण्डली निकाल लेगी। इसके लिये पुलिस स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने एक नया एप बनाया है। जिसका पूरे राज्य में ट्रॉयल शुरू हो चुका है इस एप को विभाग की ओर से टैबलेट में इंस्टॉल कराया गया है। जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिये नाम और जाति डालते ही उसकी कुण्डली खुलकर सामने आ जायेगी और इसके साथ अज्ञात और गुमशुदा व्यक्तियों का डाटा इस एप में डालते ही उसकी पहचान आसानी से हो सकेगी।
अपराधियों का मिलेगा डाटा
ई-रक्षक एप में गिरफ्तार होने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड देखने के लिये विवेचक उसकी डिटेल डालेगें। जिसके बाद पकड़े गये आरोपी की कुण्डली खुलकर सामने आ जायेगी। वहीं इसमें उन अपराधियों का भी डाटा होगा। जिनके खिलाफ कम से कम 2 अपराध दर्ज हैं।
चेहरे से होगी पहचान
एप का कैमरा चालू कर जैसे ही पुलिस अधिकारी किसी के चेहरे के पास ले जायेंगे तो यहफीचर डाटाबेबस में मौजूद चेहरों से उसे मैच करेगा। जिसमें पुलिस द्वारा रोका गया। व्यक्ति अपराधी है तो उसके नाम पते के साथ पूरी कुण्डली खुलकर सामने आ जायेगी।
इस एप के माध्यम से अपराधियों का रिकॉर्ड तत्काल सामने आयेगा। आज ही व्हीकल चोरी और हिट-एंड-रन8 केसम में यह एप कारगर साबित होगा।
जयराज कुबेर, प्रभारी नोडल अधिकारी (सीसीटीएनएस)
