सेना की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां, गाड़ी में आग लगने से 5 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर. सेना की गाड़ी में अचानक आग लगने की वजह से सेना के 4 जवानों की मौत हो गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह आतंकी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। आसपास के नागरिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया है।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है।  यहां पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई।  इस हादसे में कम से कम 4 जवानों के शहीद होने की जानकारी है।  ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है।  सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।  मामले की जांच की जा रही है।  घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है।  वहीं आसपास के लोग आग देखकर मौके पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

आतंकी संगठन PAFF ने हमले की ली जिम्मेदारी 

सेना की ओर से जानकारी दी गई कि भीमबेर गली और पूंछ के बीच नेशनल हाईवे से आर्मी का एक ट्रक गुजर रहा था. उस पर आतंकियों ने हमला किा. माना जा रहा है कि उन्होंने ग्रेनेड भी फेंका, जिससे वाहन में आग लग गई. कम विजिबिलिटी और भारी बारिश का फायदा उठाकर आतंकियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया. आतंकी संगठन PAFF ने हमले की जिम्मेदारी ली हैसेना और पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं, जो पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है. घटना के फुटेज में जलते ट्रक के बगल में सड़क पर पड़े सैनिकों के अधजले शव दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि जिस समय आग लगी उस समय वाहन में कितने जवान थे. स्थानीय लोग और कुछ सैन्यकर्मी आग बुझाते हुए नजर आए. सूत्रों ने बताया कि सेना और पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी करते हुए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुकवा दी है. इस घटना में शहीद हुए सभी 5 जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे.

मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा

घायल जवानों को तुरंत राजौरी के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं आतंकियों के खात्मे के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.  इससे पहले खबरें आई थीं कि सेना के वाहन पर आसमानी बिजली गिरने से आग लगी है. मगर सेना के बयान आने के बाद यह साफ हो गया है कि आग बिजली नहीं बल्कि आतंकी हमले के कारण लगी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *