ग्वालियर में कोरोना के 6 संक्रमित मिले एक्टिव केस बढ़कर हुए 28

ग्वालियर. कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और इधर स्वास्थ्य विभाग सुस्त पड़ा हुआ है। बुधवार को कोरोना के छह संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 28 हो चुकी है। दो मरीज अस्पताल में उपचार ले रहे हैं, जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

3 साल बच्ची संक्रमित
बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार की शिकायत पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है। डाक्टर का कहना है कि यह कोरोना के लक्षण हैं, जो बच्चों में देखे जा रहे हैं, लेकिन जांच न होने से अधिकारिक रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि कोरोना है। बुधवार को जो कोिवड जांच रिपोर्ट आई उसमें डबरा की तीन साल की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई। उसे ह्दय संबंधी बीमारी थी, जिसके उपचार लिए दिल्ली लेकर पहुंचे। आपरेशन से पहले उसकी जांच कराई तो संक्रमित पाई गई। इस कारण बच्ची को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। इधर सराफा बाजार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके अलावा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय के एनेस्थीसिया विभाग में पदस्थ 26 वर्षीय महिला जूनियर डाक्टर, मुरार तिकोनिया पार्क की 52 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक एवं हजीरा का 48 वर्षीय महिला की कोिवड जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *