अतीक-अशरफ की हत्या का SIT ने किया सीन रीक्रियेट, न्यायिक आयोग की टीम भी मौके पर, शूटरर्स ने बताया कि पिस्टल बाबर ने दी थी

न्यायिक आयोग की टीम भी पहुंची, शूटर्स ने बताया- कानपुर के बाबर ने दी थी पिस्टल|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar

प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल के बाहर पुलिस कस्टडी में 15 अप्रैल की रात हत्या कर दी गयी थी। हत्या के 6वें दिन यानी आज लखनऊ से एसआईटी की टीम प्रयागराज पहुंची है। एसआईटी इस समय कॉल्विन हॉस्पिटल में है। हत्या के पूरे मामले को समझ रही है। टीम के साथ न्यायिक आयोग के सदस्य की भी टीम है। हत्या का सीन रीक्रियेट किया जा रहा है। हॉस्पिटल पहुंची एसआईटीम और न्यायिक आयोग के सदस्यों ने घटनास्थल को जांचा-परखा, मेडीकल के दौरान मौजूद डॉक्टरों से बात की। अस्पताल के अन्दर का भी हाल देखा। पुलिस आयुक्त से घटना के बारे में जानकारी ली।
वहीं कस्टडी रिमांड में हमलावरों ने बड़ा खुलासा किया है। एसआईटी की पूछताछ में हमलावर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरूण मौर्य ने बताया कि उन्हें तुर्किए मेड जिगाना पिस्टल सहित अन्य अथियार कानपुर के अपराधी बाबर ने दिये थे।

15 अप्रैल की रात 10.30 बजे अतीक-अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी।

3 शूटर्स ने फिर दोहराया कि अतीक अहमद-अशरफ का मर्डर उन्होंने नाम कमाने के लिये किया। यह भी बताया कि हत्याकांड के पीछे कोई नहीं है। बुधवार को तीनों शूटर्स को 4 दिन की रिमाण्ड मिलने के बाद उपायुक्त क्राइम सतीशचन्द्र, एसपी सत्येन्द्र तिवारी और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां दिनभर पूछताछ चली।

सवाल- तुम्हारी अतीक-अशरफ से क्या दुश्मनी है?
जवाब- सीधे तौर पर अतीक-अशरफ से कोई दुश्मनी नहीं है। हमें लगा कि अगर हम ही दोनों की हत्या कर देंगे, तो हमारा बड़ा नाम होगा। पूरा देश हमें जानने लगेगा। इससे लोग हमसे डरेंगे और जेल से निकलने के बाद हम मनमानी वसूली करेंगे। पैसा कमाएंगे।
सवाल- नाम तो तुम लोग बांदा जेल में बंद माफिया को भी मारकर कमा सकते थे?
जवाब: हमें अतीक-अशरफ को ही मारना था। यह कहकर हमलावरों ने चुप्पी साध ली।
सवाल- हत्याकांड के पीछे कौन है?
जवाब- कोई नहीं।
सवाल- किसी ने तुम लोगों को फंडिंग की है?
​​​​जवाब- कोई नहीं।
सवाल- अतीक और अशरफ को क्यों मारा?
​​​​जवाब- नाम कमाने के लिए दोनों को मारा है।
सवाल- तुर्किए मेड जिगाना पिस्टल किसने दी?
​​​​जवाब- शातिरों ने प​​हले गोलमोल दिया पर कड़ाई से पूछताछ और क्रॉस सवाल करते रहने पर अंत में टूटकर बताया कि ये हथियार उसे कानपुर के शातिर अपराधी बाबर ने दिए थे।

कॉल्विन हॉस्पिटल के परिसर में मौजूद SIT समेत पुलिस अधिकारी।

कौन है बदमाश बाबर
बाबर कानपुर के बदमाश रईस बनारसी का भांजा है। ATS ने बाबर को 2012 में गिरफ्तार किया था। उस पर हथियारों की तस्करी का आरोप था। बाद में इसी मामले में उसे 7 साल की सजा हुई। सजा पूरी करके वह कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है। जेल जाने से पहले बाबर मध्यांचल और पूर्वांचल के माफिया को हथियार सप्लाई करता था।
विदेशी हथियारों की तस्करी के साथ ही वह हूबहू विदेशी हथियार बनाने में भी माहिर है। अब पुलिस बाबर की तलाश कर रही है। फिलहाल अतीक-अशरफ की हत्या के पर्दे के पीछे कौन है? इसका जवाब मिलना बाकी है। गुरुवार को भी तीनों से पूछताछ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *