अतीक अहमद गैंग का शूटर असाद कालिया गिरफ्तार

प्रयागराज. यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद गैंग के शूटर असाद कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। असाद कालिया न केवल अतीक अहमद, बल्कि शाइस्ता परवीन का भी बहुत खास था। उसे शाइस्ता का राइट हैंड बताया जाता है। अतीक की पत्नी उसे अपना छठा बेटा मानती थी। शाइस्ता परवीन फरार है। उसकी विभिन्न राज्यों में सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

शाइस्ता की तलाश में कई जगह छापे
अतीक अहमद और अशरफ के मारे जाने के बाद 50 हजार रुपये की इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश तेज हो गई है। अतीक की पत्नी शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को प्रयागराज और कौशांबी में एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर पुलिस और एसओजी ने छापा मारा। प्रयागराज के चकिया में भी करीबियों और रिश्तेदारों के घर में पुलिस घुस गई और हर कमरे को खंगाला। छापेमारी की भनक लगते ही चकिया में शाइस्ता के मायके वाले घर छोड़कर भाग गए। मायके वालों के घर छोड़कर भागने से पुलिस हैरान है क्योंकि पिछले हफ्ते असद और फिर अतीक-अशरफ के जनाजे में वे शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *