BJP कोर ग्रुप बैठक में 5 माह के कार्यक्रम तय, उम्मीदवारों को लेकर नहीं हुई चर्चा

भोपाल. विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बीजेपी ऑफिस में कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में पांच माह के कार्यक्रमों को तय किया गया। इसके अलावा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अभियान चलाया जाएगा। लाडली बहना योजना और युवा रोजगार योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक में शामिल बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं में बढ़ती नाराजगी को कंट्रोल करने की कवायद
इस साल होने वाले विस चुनाव को लेकर बीजेपी ने सभी जिलों में तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में यह भी देखा जा रहा है कि जहां पर बीजेपी अपनी मजबूती स्थिति में होती थी वहां के कार्यकर्ताओं में संगठन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में संकट के समय हमेशा पार्टी के साथ रहने वाले, वोटर्स में प्रभाव रखने वाले, पार्टी के निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को आलाकमान ने गंभीरता से लिया है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, लाल सिंह आर्य,कविता पाटीदार, नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, जयभान सिंह पवैया, हरिशंकर खटीक, राजेन्द्र शुक्ला, रणवीर रावत, शरतेन्दु तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *