जय इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने लगाई न्यूट्रिशन एग्जीबिशन, बनाऐ फिट रहने के खास व्यजंन

ग्वालियर। VISM ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अन्तर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च के Bsc नर्सिंग प्रथम वर्ष एवं GNM  प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा आज न्यूट्रिशन एग्जीबिशन आयोजित की गई। एग्जीबिशन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न व्यजनों के 30 स्टाल लगाऐ सर्वप्रथम संस्थान के चेयरमैन डा. सुनील राठौर ने फीता काटकर एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात् चेयरमैन सहित चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ग्रुप निदेशक डा. प्रज्ञा सिंह एवं नर्सिंग प्रचार्या ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर छात्र-छात्राओं से व्यजनो के तैयार करने एवं उससे प्राप्त होने वाले न्यूट्रिशन्श के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कुछ स्टालो पर जाकर व्यजंनो का स्वाद भी लिया।
एग्जीविशन में प्रदर्शित किये गए व्यजनों की विशेषता थी कि वे किसी भी प्रकार की आँच पर पकाए नहीं गए थे। उनमें प्राकृतिक न्यूट्रिशन्श की भरपूर मात्रा थी। छात्र-छात्राओं ने बताया कि यह सभी व्यजन हमारे स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ने एग्जीबिशन के प्रतिभागियों को उनके प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि नर्सिंग पाठ्यक्रम की यह विशेषता है कि वह न केबल मनुष्य के स्वास्थ्य की देखरेख करती है बल्कि उन्हें प्राकृतिक उपाय अपनाते हुए स्वस्थ्य रहने का भी संदेश देती है। आज के एग्जीबिशन से हमे यह जानकारी मिली है कि हमारे छात्र-छात्राऐं न केबल पढ़ाई लिखाई में आगे है बल्कि वे यूट्रिशस व्यजन बनाने में भी दक्ष है। मैं सभी छात्र-छात्राओं को पुनः धन्यवाद देता हू एवं आशा करता हूँ कि आने वाले समय में वे हमेशा अच्छा ही करेंगे।

एग्जीबिशन में प्रथम स्थान GNM 2022-23 द्वतीय स्थान Bsc 2022-23 के दो ग्रुप एवं तृतीय स्थान GNM 2022-23 के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किये। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ के अतिरिक्त VISM हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *