कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी गुड न्यूज, 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश. सरकारी कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है।  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई। संभावना है कि इस बैठक में महंगाई भत्ता वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की एसओपी और नए वेतन आयोग के बकाया एरियर पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इधर, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस है, ऐसे में हिमाचल की जनता के साथ कर्मचारियों को भी इस मौके पर बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है।

पुरानी पेंशन की एसओपी हो सकती है जारी
इस मौके पर मुख्यमंत्री सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार से कुल 7 गणमान्य को पुरस्कृत करेंगे।इसके अलावा इस कैबिनेट बैठक में ओपीएस के एसओपी पर भी चर्चा की जा सकती है। चुंकी राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है और अप्रैल से एनपीएस की राशि कटना भी बंद हो गई है, ऐसे में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की नजरें पुरानी पेंशन देने के फार्मूले पर टिकी हुई हैं। वही बैठक में 31 मार्च को अनुबंध खत्म होने से बेरोजगार हो चुके आउटसोर्स कर्मियों को लेकर भी कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।

पेंशनरों-कर्मचारियों को एरियर का इंतजार
कर्मचारियों और पेंशनरों को अभी 10000 करोड़ का एरियर दिया जाना बाकी है। इसमें पेंशनरों का एरियर 5500 करोड़ और कर्मचारियों का एरियर 4500 करोड़ रुपए के आसपास माना जा रहा है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने वेतन आयोग को लागू करने के बाद एरियर की सिर्फ एक किस्त 50000 रुपए की सीलिंग के साथ दी थी, इसके बाद से अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है, हालांकि एरियर को लेकर अभी कर्मचारियों में उम्मीद कम है, क्योंकि सीएम एरियर को लेकर दो साल इंतजार करने की बात पहले कर चुके हैं। अगर एरियर पर कोई फैसला होता है तो 2.25 लाख कर्मचारियों व 1.91 लाख पेंशनर्स को होगा। सभी को 2016 से जनवरी 2022 से पहले तक वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *