डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हजारों में लोग कर रहे हैं माल्यार्पण

ग्वालियर. ग्वालियर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर पूरा शहर अम्बेड़कर मय हो गया है। शहर में धूमधाम के साथ भीमराम अम्बेड़कर जयंती मनाई गई। अम्बेड़कर जयंती के मौके पर शुक्रवार सुबह से ही रैलियां, जुलूस निकाले गए। यह रैलियां फूलबाग स्थित अंबेडकर उद्यान पहुंची। यहां बाबा साहब को सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित के भाजपा, कांग्रेस के अलावा राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्त्ताओं ने बाबा को याद करते हुए माल्यार्पण किया। इस मौके पर दलित समाज के नेताओं गीत समारोह और फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ सिंह तोमर अपने समर्थकों के साथ पहुंच बाबा भीमराव अंबडेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंआज सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता है। डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग उत्साह से मनाते हैं। भारत रत्न अम्बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे । भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं।

समता भोज में हजारों लोग खाना खा चुके हैं।

समता भोज में हजारों लोगों ने लिया प्रसाद
शहर जिला कांग्रेस द्वारा अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। महापौर डॉ.शोभा सिकरवार, जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, प्रभुदयाल जौहरे, वरिष्ठ नेता महाराज सिंह पटेल सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह अंबेडकर उद्यान पहुंचकर संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने समाज को जो दिशा दी है हमें उस पर चलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डॉ.बाबा साहब के सिद्धांत पर चल रही है। इस अवसर पर सुबह से यहां समता भोज का आयोजन किया गया है जो देर रात तक चलेगा। भोज में हजारों लोग शामिल हुए हैं। विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 14 स्थानों पर भीमराम अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *