रिमांड कॉपी से कई और बड़े खुलासे, ISI और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था अतीक

प्रयागराज. उमेश पाल मर्डर केस में प्रयागराज की CJM कोर्ट ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड कॉपी से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिमांड कॉपी के अनुसार, अतीक अहमद ISI और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध थे।

पंजाब में गिराए जाते थे हथियार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी पुलिस की रिमांड कॉपी में यह बताया गया है कि अतीक अहमद पाकिस्तान से हथियार खरीदता था। सरहद पार से हथियार ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराए जाते थे। इसके बाद अतीक उन हथियारों को खरीदता था। इतना ही नहीं, उसके संबंध ISI और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन से थे।

अतीक ने कहा-ठिकानों पर ले जाने पर बरामद कराएगा हथियार
रिमांड कॉपी के मुताबिक, अतीक अहमद ने यह भी बताया कि आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में हथियार ऐसे ही मिलते हैं। अगर उसे उन ठिकानों पर ले जाया जाए तो वह पैसा, हथियार और कारतूसों को बरामद करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *