झांसी में अतीक अहमद को छुडाने की प्लानिंग रहे थे अतीक और गुलाम
लखनऊ. गुरूवार की दोपहर प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेशी से पूर्व हाथ हिलाते हुए अतीक अहमद को अंदाजा भी नहीं था कि थोदी देर में अपने अपराध के पापों पर उसे रोना होगा। अतीक अहमद मिट्टी में मिलाने की बात बुधवार को कहता है और गुरूवार की दोपहर खबर आती है कि अतीक का फरार अपराधी बेटा असद मिट्टी में मिला दिया गया है। यह दोनों बदमाश खुंखार बदमाश अतीक अहमद को झांसी में पुलिस पर हमला कर छुड़ाने की प्लानिंग कर रहे थें। ऐसा बताया जा रहा था ऐसा पुलिस सूत्रों ने बताया है।
गुरूवार की दोपहर प्रयागराज से 420 किमी दूर झांसी के पारीछा बांध में उसी असद का यूपी एसटीएम ने मुठभेड मार गिराया है। जिसने 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के लिये बैखौफ होकर फायरिंग की थी। असद ही नहीं अतीक के शूटर गुलाम को भी एनकांउटर में मार गिराया गया है। इन पर 5-5 लाख के इनामी असद और गुलाम मार दिये गये हैं।
