हां मुझे मालूम है शहर में 62 हजार स्ट्रीट लाइट जलती है जिनमें से 3 हजार खराब और 1 हजार बदली जाती है-हर्षसिह(निगमायुक्त)
ग्वालियर. मैं जबलपुर निवासी 2015 बैच का आईएएस अधिकारी हूं और मेरी पहली पोस्टिंग धार सिवनी और 3 वर्षो तक श्योपुर में सीईओ जिला पंचायत रहा हूं और ग्वालियर नगरनिगम का 53 आयुक्त हूं। यह बात नवागत निगमायुक्त हर्ष सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। ग्वालियर बहुत अच्छा शहर है यहां काम करने अपार संभावनायें है।
स्वच्छता
मेरी प्राथमिकता ग्वालियर स्वच्छ बनाना है। इसी क्रम में डिपो कितनी गाडि़यां सफाई करने और कचरा लेने के लिये निकलती है। मैं लगातार इनकी मॉनीटरिंेग करूंगा जो ठीक से काम नहीं करेगा उस पर कार्यवाही करूंगा।
निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्ता के साथ हो
शहर में नगरनिगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य, सड़क निर्माण गुणवत्ता परक और समय सीमा में कराये जायेंगे। मौके पर इन निर्माण कार्यो की मोबाइल टेस्टिंग लैब से टेस्ट कराया जायेगा अगर इनमें किसी प्रकार कमी पाये जाने पर ठेकेदार और इंजीनियरों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
निगम द्वारा प्रदाय किसी जाने पर फोकस
मैं जो अभी तक पाया उसमें चिडि़याघर और तरण पुष्कर में शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिले हैं। जैसे कि सीएम हेल्पलाइन, जन सुनवाई में आने वाली समस्याओं और शिकायतों का समय सीमा में समाधान कर संबंधित मैं फोन कर के बताऊंगा कि आपकी परेशानी का समाधान हो गया है।
एयर पोल्यूशन
एयर पोल्यूशन कम करने के लिये पहले कंस्ट्रक्शन में सुधार करेंगे और सोलर के उपयोग को बढावा देने के लिये प्रयास करेगे।
यातायात पर फोकस
यातायात में सुधार करने के लिये आवश्यकतानुसार ट्रैफिक सिग्नल लगाये जायेंगे और लेफ्ट टर्न फ्री करने की कार्यवाही की जायेगी और इस पर कांक्रीट प्लान बनाकर काम करेंगे।
स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी है
हां यह समस्या मेरी जानकारी में है। अभी तक नगरनिगम और स्मार्टसिटी के बीच बनी समस्या है। शहर में 62 हजार स्ट्रीट लाईटें जलती है जिनमें से 3 हजार स्ट्रीट लाईटें और 1 हजार बदली जाती है। अब इस काम को नई कंपनी देखेगी। जिसका टेंडर 25 अप्रैल को खुलेगा। पिछले ठेकेदार की राशि को रोका जायेगा।
