बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में रेड अलर्ट, 2 संदिग्धों की तलाश

बठिंडा. पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में सेना के 4 जवानों को गोलियां मारने वाले 2 संदिग्ध हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। दूसरी तरफ घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट जारी है। मिलिट्री एरिया के स्कूल आज भी बंद कर दिए गए हैं।

इस बीच गुरुवार सुबह मिलिट्री स्टेशन के अंदर एक और सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार रात को यूनिट के ऑफिस के नजदीक यह वाकया हुआ। जांच में पता चला कि संतरी की ड्यूटी पर तैनात गुर तेजस लहुराज के सिर में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मिलिट्री पुलिस जांच कर रही है कि सैनिक ने खुदकुशी की है, किसी ने उसे गोली मारी या फिर यह हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इसका फायरिंग से कोई रिलेशन नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *