अतीक के बेटे असद को UP पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, शूटर गुलाम मोहम्मद भी ढेर

शूटर गुलाम भी ढेर, उमेश पाल मर्डर के 49 दिन बाद यूपी STF को कामयाबी|देश,National - Dainik Bhaskarझांसी. उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने मार गिराया। एनकाउंटर झांसी में STF ने किया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं। 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही ये फरार थे। STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया।

इधर अतीक की सुनवाई, उधर एनकाउंटर हुआ
एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई, जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था। उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को दोनों से उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है। उसके पास 200 सवालों की लिस्ट है।

अतीक ने पत्नी से कहा था बेटे ने शेरों वाला काम किया है
उमेश पाल मर्डर में असद का नाम और CCTV फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद से नाराजगी जाहिर की थी। रोते हुए कहा था कि असद अभी बच्चा है। उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था। यह सुनने के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद नाराज हो गया था। फोन पर डांटकर उसने शाइस्ता परवीन से कहा था, ‘असद शेर का बच्चा है। उसने शेरों वाला काम किया है। आज उसकी वजह से ही मैं 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूं। उमेश के चलते मेरी नींद हराम हो गई थी। अब तुम बेवजह बात करके मेरा मूड न खराब करो। सब मैनेज हो जाएगा।

24 फरवरी से फरार था असद
प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी।   उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी।  इस दौरान बम भी फेंके गए थे।  इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की मौत हो गई थी।  राजूपाल की हत्या 2005 में की गई थी।  इसका आरोप अतीक और उसके भाई अशरफ पर लगा था।  उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में अतीक के बेटे असद समेत 5 शूटरों की तलाश में जुटी थी।  असद ने पूरे हत्याकांड की कमान संभाल रखी थी।  उमेश के हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में असद हथियार लिए हुए नजर आया था।  इसके बाद से पुलिस के रडार पर था।

अब तक चार शूटर एनकाउंटर में ढेर
पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश थी।  इन पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया गया था।  अब पुलिस ने असद और गुलाम का एनकाउंटर कर दिया। 3 शूटर अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस ने दो शूटरों अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान को एनकाउंटर में मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *