फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत, हमलावर कौन है सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा

नई दिल्ली. पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग में सेना के 4 जवान शहीद हो गये। सवाल अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गये। मिलिट्री स्टेशन पर हमला हुआ है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता बढ़ी है। आतंकी हमला तो नहीं माना जा रहा है। लेकिन जांच से अभी तक कुछ ज्यादा स्पष्ट भी नहीं हुआ है। अब कैसे इतने बड़े हमले को अंजाम दिया गया? आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंधमारी कैसे हुई? इस मामले में सेना कुछ भी कहने से बच रही है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पलक झपकते ही फायरिंग में 4 जवानों की मौत
दरअसल, बुधवार को पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर सुबह -सुबह हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया था। जब कोई कुछ समझता, कुछ ही सेकेण्ड के अन्दर सेना के 4 जवानों की मौत हो गयी। शुरूआत में कयास लगाया जा रहा था कि यह आतंकी हमला भी हो सकता है। लेकिन पंजाब पुलिस और सेना ने आतंकी हमले वाला एंगल तुरंत खारिज कर दिया। अब सेना, पंजाब पुलिस और भगवंत मान सरकार मामले की तह तक जाने के लिये हर एंगल से जांच कर रही है। अभी के लिये इस हमले को लेकर सेना के बयान में सिर्फ इतना कहा गया है। कि पंजाब पुलिस के साथ घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *