ट्रांसपोर्ट मैनेजर को बांधकर इतना पीटा कि मौत हो गयी

शिवम के पिता ने बताया कि कई दिनों से कंपनी का मालिक बेटे पर चोरी का आरोप लगा रहा था। लेकिन ये नहीं पता था कि वह मेरे बेटे की हत्या कर देगा।शाहजहांपुर. यूपी के शाहजहांपुर में व्यापारियों ने एक ट्रांसपोर्ट मैनेजर शिवम जौहरी 32, को खम्भे से बांधकर लोहे की रॉड से इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी और इतना ही उसके शव को वह अस्पताल के बाहर फेंक गये। घटना मंगलवार की है और इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। शिवम की अगले माह ही शादी होने वाली थी।
ट्रांसपोर्ट मैनेजर शिवम जौहरी के पिता ने बताया कि कारोबारियों ने ट्रांसपोर्ट में आये कपड़े की चोरी के आरोप में शिवम सहित कंपनी के 4 अन्य कर्मचारियों की पिटाई की थी। इसमें शिवम की मौत हो गयी। घायल कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें स्वींमिंग पूल में डालकर करंट भी लगाया गया है। शिवम के पिता ने 2 कारोवारियों सहित 7 के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *