जनसुनवाई में बोले -आप लोग भाजपा को हरवाना चाहते हो-एमएस सोलंकी
ग्वालियर. मुझे लगता है कि तुम लोग भारतीय जनता पार्टी को हरवा कर ही मानोगे ऐसा मुझे तुम्हारे कार्य कलाप से लगता है। मामला है आज नगरनिगम में अति निगमायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव के समझा जनसुनवाई में रिटायर्ड इंजीनियर हरगोविंदपुरम के पार्क में लगे ट्यूब पम्प में लगी मोटर और पाइप ठेकेदार द्वारा निकाल कर ले जाने था। आपको बता दें बिजली विभाग के बिजीलेंस रिटायर्ड इंजीनियर हरगोविंदपुरम विकास समिति के अध्यक्ष एमएस सोलंकी ने भरे हॉल में चिल्ला चिल्लाकर अपनी बात कहीं।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर प्रदीप श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि आपको 3 दिन में पानी मिलने लगेगा। इसके बाद ही एमएस सोलंकी शांत हुए। एमएस चौहान ने कहा है कि हमारी बोरिंग पिछले 5 माह से खराब पड़ी हुई है आप समझ सकते हैं 80 कॉलोनीवासियों को पानी नहीं मिल रहा है। पार्क बुरी तरह से उजड रहा है पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल पार्क को देखने के लिये आते भी नहीं है।
