जीवाजी विश्वविद्यालय को मिला A++ ग्रेड, जेयू में जश्न का माहौल
ग्वालियर. नैक की टीम के बाद से जीवाजी विश्वविद्यालय को A++ ग्रेड का इंतजार था। जैसे ही 3.44 बजकर 44 मिनट पर नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडेटशन काउंसिल (नेक) कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी को ईमेल के माध्यम से पत्र आया तो जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन जश्न का माहौल हो गया।
इस मौके पर जीवाजी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी को मालाओं से लाद दिया। जेयू के स्टाफ ने मिठाई खिलाई तो खुशी इतनी थी कुलपति भी अपने आप थिरकने से नहीं रोक पाई। कुलपति ने प्रोफेसरों समेत पूरे स्टाफ को बधाई दी।
नैक A++ से जेयू को मिलेगा लाभ
जेयू A++ ग्रेड मिलने से जीवाजी विश्वविद्यालय को पहले की अपेक्षा यूजीसी से दुगना ग्रांट मिलेने से रिसर्च प्रोग्राम और अध्ययनशाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
