महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर निकाला गया चल समारोह, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

ग्वालियर. महात्मा ज्योतिबा फुले की 166वीं जयंती के मौके पर फूलबाग मैदान से विशाल चल समारोह प्रारंभ होकर गुरूद्वारा चौराहा से नदी गेट, ऊट पुल, पाटनकर बाजार, गस्त का ताजिया, हनुमान चौराहा से नेहरू पेट्रोल से पंप से होता हुआ गोल पहाडि़या स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पहुंच कर समाप्त होगा। चल समारोह महात्मा ज्योतिबा फुले जनकल्याण समिति (फुले आर्मी) के द्वारा आयोजन किया गया था।
जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
ज्योतिबा फुल चला समारोह पर इंदरगंज चौराहा पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और समर्थकों के द्वारा पुष्प वर्षा की गयी है। चल समारोह के आगे पीछे पुलिस घेरे हुए थी। चल समारोह में चलने वालों के लिये ठंडा जल के साथ-साथ मीठे शर्बत की भी व्यवस्था की गयी थी।

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को मनाने के आदेश जारी
महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म-दिवस को पूरे प्रदेश में हर वर्ष मनाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समग्र समाज के लिये विशेषकर समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मनाने के आदेश जारी किये हैं। ज्योतिबा फुले के जन्म-दिवस को प्रतिवर्ष शासकीय स्तर पर समारोह पूर्वक मनाने की घोषणा की थी। महात्मा ज्योतिबा फुले के शिक्षा के क्षेत्र में दिये योगदान को स्मरण करते हुए दमोह के शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह के स्कूल का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले किया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले की जीवनी, कार्यों एवं पिछड़ा वर्ग उत्थान के संबंध में उनके विचारों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले ने सबसे पहले समाज में शिक्षा की रोशनी थी। माता ‍सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले का हमेशा ऋणी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *