जमशेदपुर में झंडे पर विवाद, हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, दो गुटों में पत्थरबाजी और फायरिंग, धारा 144 लागू

जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर में झंडा विवाद पर दो दिन के तनाव के बाद सोमवार को हालात काबू में हैं। सुरक्षाबलों ने सुबह कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक में फ्लैग मार्च किया। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर इंटरनेट बंद कर दिया। इस बीच, पुलिस ने अब तक 60 लोगों को अरेस्ट किया है। रविवार देर रात इस इलाके में फिर माहौल बिगड़ गया। दो गुटों में जमकर पत्थराव हुआ। मामला बिगड़ा तो एक गुट ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके। करीब 8 राउंड फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। पत्थरबाजी में ट्रैफिक DSP कमल किशोर समेत कई पुलिस वाले घायल हो गए।

शास्त्रीनगर में 3 घंटे तक तनाव रहा
दरअसल, शनिवार की रात रामनवमी के झंडे के खंभे में मांस का टुकड़ा मिलने को लेकर रविवार रात हनुमान मंदिर में हिंदु संगठनों की बैठक हो रही थी। इसी दौरान एक गुट ने मंदिर में बैठक कर रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। तीन घंटे तक बवाल हुआ।

प्रशासन ने क्या कहा
उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। अपील है कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *