एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की, 2 मेंबर्स को चोटें आईं

नई दिल्ली. उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं।

पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया
एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.30 बजे लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। इसके बाद सुबह 10.30 बजे फ्लाइट दिल्ली लौट आया। एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है। एयरलाइन ने पूरी घटना को लेकर बाकी के पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि लंदन जाने के लिए इसी फ्लाइट को रिशेड्यूल किया गया है।

पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था विमान
फ्लाइट को रीयल टाइम ट्रैक करने वाला ऐप Flightradar24 के मुताबिक, जिस समय एयर इंडिया के विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया गया, तब वह पाकिस्तान के पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *