आयुष्मान कार्ड के काम न करने के कारण, इलाज न करने की मना करके भगा दिया फूलचंद्र पाल

ग्वालियर हिनोता गांवएचदला तहसील छतरपुर जिले की निवासी फूलचंद्र पाल जोकि निजी अस्पताल मे लंग्स कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे थे । आज उन्हें उनका आयुष्मान कार्ड के काम न करने के कारण इलाज न करने की मना करके भगा दिया था । जो की रेलवे स्टेशन पर रात गुज़ार अपने गांव वापस जा रहे थे,  उसी वक्त मध्यप्रदेश के चिकत्सा मंत्री विश्वास सारंग का ग्वालियर रेल्वे स्टेशन से भोपाल जाने के लिए स्टेशन आना हुआ।
उस मरीज पर मंत्रीजी की नजर पड़ी तो तत्काल जाकर उनसे उनकी बीमारी पूछी तब उन्होंने ने तत्काल डीन व अधीक्षक को बुलाया और उस मरीज का पूरा इलाज करवाने के लिए आयुष्मान कार्ड ठीक कर पूरा इलाज फ्री मे करवाने के लिए निर्देश दिए।मरीज की पत्नी व उसके ससुर सिपाई लाल को बोला आप चिंता न करे। आप का इलाज पूरा फ्री मे होगा तत्काल स्टेशन पर हॉस्पिटल से एम्बुलेंस आयी और मरीज को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गयी इसके बाद मंत्री राजधानी ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *