मासूम का जज्बा देख हैरान हुआ पुलिस अधिकारी, पूछा की फौजी की वर्दी क्यों पहनी, अधिकारी ने गिफ्ट की कैप

ग्वालियर. कहते हैं कि देशभक्ति का जज्बा हर भारतीय युवाओं में दिखाई देता है। ग्वालियर चम्बल के इलाके में युवा ही नहीं बल्कि बच्चे भी देश सेवा के लिये सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जहां ग्वालियर के घाटीगांव इलाके में रहने वाला एक मासूम बच्चा फौज में आने का सपना देखने के लिये फौजी (सैनिक) की वर्दी पहनकर पुलिस अधिकारी से दोस्ती करने पहुंचा। पुलिस अधिकारी को सैल्यूट किया और अपनी फौजी बनने की इच्छा जाहिर की इसी से खुश होकर पुलिस अधिकारी ने उसे उपहार स्वरूप अपनी ओर से एक कैप गिफ्ट पर हाथ मिला कर भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।
नन्हें फौजी ने पुलिस अधिकारी दिखाई परेड
आपको बता दें कि ग्वालियर के घाटीगांव के सब डिवीजनल ऑफिस में बैठे पुलिस अधिकारी और आरक्षक उस समय चौंक गये जब एक नन्हा बच्चा सेना वर्दी पहनकर पहुंचा। अपने दादाजी के साथ पहुंचा 5-6 वर्षीय का यह नन्ना बच्चा फौजी की वर्दी पहने था। घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल ने जब बुजुर्ग से थाने में आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी बेटी का बच्चा रत्नेशन आपसे दोस्ती करना चाहता है। नन्ना रत्नेश आदिवासी घाटीगांव का ही रहने वाला है और उसके पिता, दादा और परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। रत्नेशन ने कहा है कि वह पुलिस अधिकारी से दोस्ती करना चाहता है क्योंकि उसे फौज में भर्ती होना है।
पुलिस अधिकारी ने नन्हे बच्चे को गिफ्ट की कैप
एसडीओपी संतोष पटेल ने नन्ने बच्चे रत्नेश आदिवासी से सवाल किया कि वो फ़ौज में क्यो भर्ती होना चाहता है। रत्नेश ने बताया कि वह देश की सेवा के लिए फौज में भर्ती होना। रत्नेश ने फौजी की वर्दी में फौजी की तरह ही परेड करके दिखाई और उसके बाद उसने सैल्यूट भी मारा। एसडीओपी संतोष पटेल मैंने रत्नेश का जज्बा देखकर उसकी तारीफ की और नन्हे रत्नेश को अपनी तरफ से एक केप गिफ्ट देकर उसे शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *