5 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर भी मारा गया

झारखंड. पुलिस को सोमवार सुबह एक बड़ी सफलता मिली। सोमवार सुबह झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस संग मुठभेड़ में कम से कम पांच हार्डकोर माओवादी नक्सली मारे गए। इनमें दो 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं। इनमें एक 25 लाख का इनामी और बिहार व झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड नक्सली कमांडर गौतम पासवान भी शामिल है। बाकी दो नक्सली पर भी पांच लाख का इनाम है। जंगली इलाके में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। जिसमें कई AK 47 और इंसास राइफलों के अलावा बड़ी संख्या में हथियार, बम-बारूद की बरामदगी हुई है। एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि, पांच नक्सली मारे गए हैं और अभियान जारी है। अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, आईआरबी के साथ पलामू और चतरा के जिला बल के दस्ते शामिल हैं। चतरा एसपी राकेश रंजन भी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, मारे गए नक्सलियों की संख्या पांच से भी ज्यादा हो सकती है। पूरे इलाके की तलाशी के बाद पूरी जानाकरी सामने आ पाएगी।

पांच नक्सलियों के शव बरामद
तलाशी में अब तक पांच नक्सलियों के शव बरामद होने की सूचना है। इनके नाम 25 लाख का इनामी नक्सली गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लीस, अमर गंझू उर्फ धीरू, नंदू उर्फ अजय यादव और संजीत भुइयां उर्फ सागर। हालांकि इनकी पहचान की आधिकारिक तौर पर फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *