इंदौर-भोपाल में फिर फैलने लगा कोरोना
भोपाल. लंबे समय बाद एक बार फिर से कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहा है, जहां चंद दिनों पहले एक दो केस सामने आ रहे थे, वहीं अब एक-एक दर्जन केस सामने आने से स्वास्थ विभाग के माथे पर भी चिंता की लहर छा गई है, हैरानी की बात तो यह है कि जो इंदौर-भोपाल कोरोना के हॉट स्पॉट बने थे, वहां फिर से कोरोना केसे की रफ्तार तेज हो गई है।
24 घंटे में आए 35 केस
कोरोना की रफ्तार किस तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35 केस सामने आए हैं, जिसमें से अकेले भोपाल में 27 केस, इंदौर में 5, जबलपुर में 2, खरगोन में 1 सामने आया है, इस प्रकार एमपी में एक ही दिन में करीब 35 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, वहीं एमपी में एक्टिव केसों की संख्या 82 हो गई है।
2291 लोगों की हुई कोरोना जांच
वर्तमान में सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ रही है, लोगों को कोई गंभीर समस्या नहीं हो रही है, लेकिन जब उनकी जांच की जा रही है, तो कोरोना के मरीज सामने आए रहे हैं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में करीब 2291 लोगों की जांच की गई, जिसमें 35 लोग पॉजीटिव आए हैं, इस प्रकार कुल रिपोर्ट में पॉजीटिव आए लोगों की संख्या करीब 1.5 प्रतिशत है।
