कई BJP नेता कांग्रेस जॉइन करेंगे- कमलनाथ

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि विधायकों की कोई कीमत नहीं कि वे आएं या जाएं। जो जमीनी और लोगों के नजदीक है, उनका वजन होता है। मैं हमेशा यही कहता हूं। कमलनाथ ने यह बात भोपाल में एक सवाल के जवाब में कही। उनसे पूछा गया था कि BJP के पूर्व सांसद माकन सिंह सोलंकी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या भाजपा के और भी नेता व विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। कमलनाथ के इस बयान पर BJP ने पलटवार किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ के बयान पर कहा, भारत के लोकतंत्र में जनता जिसे चुनकर भेजती है, उसी की कीमत होती है। कमलनाथ जी, आप मदमस्त हैं, पैसे के घमंड में चूर हो गए हैं। इसीलिए आप भूल गए कि जो व्यक्ति चुनकर आता है, वहीं लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार होता है।

कई भाजपा नेता कांग्रेस जॉइन करने की तारीख पूछ रहे
कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा, कई भाजपा नेता कांग्रेस जॉइन करने की तारीख पूछ रहे हैं। इनमें कई सीनियर लीडर भी हैं। आज भी BJP के लोग मुझसे मिले। वे कह रहे हैं कि शामिल होने के लिए तारीख बताइए, हम यहीं PCC में कार्यक्रम करेंगे, जैसे यादवेंद्र सिंह यादव के शामिल होने पर हुआ था। बहुत सारे नेता कांग्रेस में आने वाले हैं। मेरे पास तो मिलने के लिए टाइम नहीं है, इसलिए मैं कहता हूं कि जनरली मिलने आ जाइए। मैं प्राइवेटली नहीं मिलूंगा। जो जमीन से जुड़ा है, उसे खुले में मिलने में दिक्कत नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को PCC में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक में शामिल होने के दौरान कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *