यह काला कानून है जो हम पर थोपा जा रहा है इसके विरोध मे हम सड़कों पर उतरेंगे-डॉ. राहुल सप्रा

ग्वालियर. राजस्थान के जयपुर में राजस्थान सरकार द्वारा लाये बिल राइट टू हेल्थ के विरोध में लगभग 50 हजार डॉक्टर्स पर किये लाठीचार्ज के विरोध में आईएमए ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। डॉ. प्रशात लहारिया ने बोले हम इस बिल के विरोध में अपनी जान भी दे सकते हैं। डॉ. स्नेहलता दुबे बोली सरकार को इतनी मरीजों की चिंता है तो सरकारी अस्पताल में सुविधायें बढ़ाये। डॉ. नितिन जैन ने कहा है कि इस बिरोध में सड़कों पर उतरेंगे। डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा है कि हमारा पूरा समर्थन आईएमए को हैं आगे भी हम कंधे से कंधा मिला कर साथ देंगे। आईएमए ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. राहुल सप्रा ने कहा कि यह काला कानून है जोकि जनता के हित में नहीं है यह हम पर थोपा जा रहा है। आईएमए द्वारा जीवाजी क्लब में बुलाई गयी पत्रकारवार्ता में डॉक्टरों ने कहीं।

बिल राइट टू हेल्थ के विरोध कर रहे
राजस्थान सरकार द्वारा लाये गये बिल राइट टू हेल्थ के विरोध कर रहे करीब 50 हजार डॉक्टर्स पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इससे देशभर के डॉक्टर्स में आक्रोश है। ग्वालियर में डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडीकल एसोसियेशन (आईएमए) ने भी इस मामले में विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया है। लेकिन राजस्थान के डॉक्टर्स के समर्थन में कलसे देशभर में विरोध प्रदर्शन की शुरूआत होने वाली है। इस मामले को लेकर ग्वालियर के प्रायवेट डॉक्टर्स भी काम बन्द कर हड़ताल पर जाने का मन बना रहे हैं। हालांकि काम बंद का यह विरोध कुछ समय के लिये तय किया जा रहा है। इसमें अहम बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन को चिकित्सा संगठन द्वारा शासकीय चिकित्सकों के संगठन भी आगे आ रहे हैं।
यह है पूरा मामला
पिछले कई दिनों राजस्थान सरकार के राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में लगभग ढाई हजार से अधिक प्रायवेट हॉस्पिटल के संचालक विरोध कर आन्दोलन कर रहे हैं। चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों को इलाज मिलना बंद हो गया है। इस बिल के विरोध में डॉक्टर्स का कहना है कि इस बिल से डॉक्टरों के कमाने का अधिकार खत्म हो जायेगा। डॉक्टर्स क्लीनिक और हॉस्पिटल कैसे चला पायेंगे? इस दौरान विरोध करने वाले डॉक्टर्स पर पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया है। इससे डॉक्टर्स काफी आक्रोशित है। लिहाजा इस मामले में इंडियन मेड़ीकल एसोसियेशन सामने आकर डॉक्टरों का समर्थन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *