समन्वय के अभाव में उलझती भाजपा, कुनबा बढ़ा और समन्वय घटा

कार्यकर्त्ता को किया जा रहा किनारे, आ रही है नेताओं की बाढ़
ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी के अन्दरखाने में पसरे असंतोष के चलते पेदा हुए हालात लगातार पार्टी के लिये बड़ीं चिता का विषय बना हुआ है। पार्टी के जमीनी कार्यकर्त्ताओं को दरकिनार किये जाने से पहले ही आक्रोश का लावा उबल रहा है। वहीं, दूसरी ओर वरिष्ठ नेताओं के अनदेखी का मुद्दा भी गर्माने लगा है। इसमें भी पुरानी और नयी भाजपा के बीच जारी जंग ने पहले से ही समन्वय का संकट खड़ा हुआ है। भाजपा के ताजा हालात बताते हैं कि अब यहां भी कांग्रेस की तरह नेताओं की तो बाढ़ आ चुकी है। जबकि कार्यकर्त्ता अब कम नजर आने लगे हैं। दरअसल नेताओं में गुटबाजी के चलते भाजपा में भी पट्ठाबाद का कल्चर ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। ऐसे में पार्टी का असल कार्यकर्त्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस करते हुए धीरे-धीरे किनारे होता जा रहा है। उधर सत्ता की चकाचौंध में खोय नेता या तो जमीनी हालातों से बेखबर है या फिर अपने पट्ठों को मण्डली में ही मस्त है। लेकिन जब हकीकत से सामना होगा तो पैरों के नीचे से जमीन खिसकती दिखाई दे रही है।
चुनाव से पहले झटका
गुटबाजी के दलदल में फंसती बीजेपी को हाल ही ताजा झटका उस वक्त लगा। जब गत दिवस विधानसभा प्रभारी संगठन की बैठक लेने ग्वालियर पहुंचे थे। इस बीच शहर की तीनों विधानसभाओं में चुंनिदा नेता-कार्यकर्त्ताओं की बैठकों में भाजपाईयों ने जमकर भड़ास निकाली है। इनमें भी सबसे अधिक हंगामा ग्वालियर पूर्व विधानसभा की बैठक में हुआ। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक यहां बीजेपी के अन्दर ही एक गुट लम्बे समय से पार्टी को हलाकान किये हुए है। जानकार बताते हैं कि इस गुट की ओर से लगातार गुटबाजी को हवा दी जाती रही है। कहां तो यहां तक जाता है कि जातिवाद को हवा दिये जाने के चलते यहां से ही भाजपा को महापौर चुनाव में बड़ा झटका लगा था।
पार्टी में है समन्वय का अभाव
बीजेपी नेताओं में समन्वय का अभाव का भाजपा के त्रिदेव प्रशिक्षण के दौरान भी दिखाई दिया। बूथ लेवल तक संगठन की मजबूती के लिये चलाये गये। इस अभियान के बीच ग्वालियर के कई मण्डलों में त्रिदेव नाराज नजर आये। यही वजह है कि कुछ मण्डलों में आयोजित कार्यशालाओं के दौरान अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इस मामले में रामकृष्ण मण्डल के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। यहां मंच से मण्डल अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने चिंता जताते हुए कहा है कि हमारे मण्डल में 148 पोलिंग हैं। यहां से त्रिदेव के रूप में 3-3 कार्यकर्त्ताओं के रूप में शामित करते हुए लगभग 450 कार्यकर्त्ता आने वाले थे और साथ ही वार्ड के संयोजक, सहसंयोजक एवं प्रभारियों को मिलाकर यहां संख्या लगभग पौने पांच होती है। इनमें से बमुश्किल डेढ सौ लोग ही कार्यशाला में उपस्थित हुए थे।
नेताओं की खींचतान से कार्यकर्त्ता है नाराज
अहम बात यह है कि पहली बार अपनों की इस कदम नाराजगी का सामना कर रही है। भाजपा के रणनीतिकार भी हालातों को समझाने औरे सुलझाने में नाकाम साबित हुए हैं। कई कार्यक्रम और अभियान भाजपा में हावी होती पट्ठावाद की कल्चर की भेंट चढते दिखाई दे रहे हैं। इनमें विकास यात्राओं का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा, सत्ता और संगठन के समन्वय से निकाली जाने वाली विकास यात्राओं परद भी लगातार गुटबाजी का ग्रहण लगा रहा। पार्टी का हाल यह है कि कहीं पुराने और नये भाजपाईयों के बीच पटरी नहीं बैठ पा रही है तो कहीं चुनावी सियासत का ख्वाब पाले बैठे नेता संगठन की गाइडलाइन को दरकिनार कर अपनी झांकी जमाने में लगे हैं। दोनों ही स्थितियों में भाजपा के जमीनी नेताओं -कार्यकर्त्ताओं के अन्दर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पार्टी की काट करने वालों पर संगठन की नजर
नेताओं के आपसी समन्वय और संगठन पर हावी होती गुटबाजी आने वाले समय में पार्टी के लिये घातक साबित हो सकती है। इससे जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ कमजोर होने की आशंका के मद्दे नजर वर्तमान राजनैतिक हालातों को पार्टी के लिये खतरे की घंटी माना जा रहा है। ऐसे में बीजेपी के राणनीतिकारों की इस मामले में में कोई भी चूक भविष्य के लिये नुकसानदेह साबित हो सकती है। खासतौर से भाजपा के अन्दरखाने में यह हालात तब हैं। जब उसकी परंपरागत विरोधी पार्टी कांग्रेस ने ग्वालियर-चम्बल अंचल पर पैनी निगाहें लगा रही है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा को इसीस क्षेत्र भारी नुकसान उठाना पड़ा था और उसके हाथ से सत्ता फिसल गयी। वहीं अब यदि समय रहते संगठन ने इन हालातों को काबू नहीं किया तो इसके परिणाम नुकसान देह साबित हो सकते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यदि गुटबाजी का यह ग्रहण जल्द नहीं हटा तो नेताओं के बीच खटास बढ़ सकती है। जिसका खामियाजा पार्टी को उठाना पेड़ेगा।

1 अप्रैल को दिखाई दी गुटबाजी
जब 1 अप्रैल को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्दौर की घटना को देखते हुए अपना स्वागत कराने से इंकार कर दिया था वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर फूलमाला और गुलदस्ते से नेताओं का स्वागत किया गया। वहीं, दूसरी ओर ढोल नंगाड़े बजाये गये और भाजपा नेत्रियों को नृत्य करते हुए देखा गया। बैक ड्रॉप पर पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री का नाम था जैसे ही इस बात का विरोध होना शुरू हुआ तो रेलवे के अधिकारियों ने आनन फानन में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिं तोमर का नाम लिखा हुआ बैक ड्रॉप लगाया गया।
